thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

Vasundhara Raje in Jharkhand : बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान में झारखंड पहुँची 'राजे', विरोधियों को लिया निशाने पर तो सरकार की गिनाई उपलब्धियां

thinQ360

तीन दिन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज भी वसुंधरा राजे जनसभाओं को संबोधित करेंगी। आज उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के 'गढ़' दुमका के जामा प्रखंड के कैराबनी में जनसभा का कार्यक्रम है। जबकि प्रवास के तीसरे और आखिरी दिन 15 जून को बगोदर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • आज झामुमो के गढ़ में पूर्व सीएम राजे
  • तीन दिन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज भी वसुंधरा राजे जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
  • आज उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के 'गढ़' दुमका के जामा प्रखंड के कैराबनी में जनसभा का कार्यक्रम है। जबकि प्रवास के तीसरे और आखिरी दिन 15 जून को बगोदर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी।
vasundhara raje in jharkhand highlighting modi  governments 9 years tenure
Vasundhara Raje in Jharkhand

लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए भाजपा लगातार कैंपेन कर रही है। इसी के तहत राजस्थान से बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झराखंड के प्रवास पर हैं।

प्रवास के पहले दिन जहां उन्होंने मोदी सरकार की जनहित नीतियों-योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाया तो वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया।

बतादें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जारी पार्टी के 'महा जनसंपर्क' अभियान के तहत जनसभाओं के ज़रिए जनसंपर्क कर रही हैं।

निशाने पर हेमंत सोरेन सरकार 

'महा जनसंपर्क' अभियान के दौरान वसुंधरा राजे ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम पर लोग सत्ता पाकर अपना विकास तो कर रहे हैं, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हो रहा है।

तीन दिन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज भी वसुंधरा राजे जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

आज उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के 'गढ़' दुमका के जामा प्रखंड के कैराबनी में जनसभा का कार्यक्रम है। जबकि प्रवास के तीसरे और आखिरी दिन 15 जून को बगोदर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी।



शेयर करें: