thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

आवाज आई- पूरा उड़ गया: दंतेवाड़ा नक्सली हमले का खौफनाक वीडियो Viral, नक्सलियों से संघर्ष करते देखा गया जवान

desk

दंतेवाड़ा के अरनपुर रोड पर बुधवार दोपहर को नक्सलियों ने एक गश्ती दल पर हमला कर दिया था।  इस घटना का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जो इस घटना के दौरान हुई गतिविधियों का बताया जा रहा है। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • दंतेवाड़ा के अरनपुर रोड पर बुधवार दोपहर को नक्सलियों ने एक गश्ती दल पर हमला कर दिया था।  इस घटना का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जो इस घटना के दौरान हुई गतिविधियों का बताया जा रहा है। 
dantewada naxal attack video jawan seen fighting with naxalites
Dantewada Naxal Attack

रायपुर | छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में देश के 10 डीआरजी जवान शहीद हो गए और उनके वाहन को ले जा रहा एक ड्राइवर भी मारा गया। 

बता दें कि दंतेवाड़ा के अरनपुर रोड पर बुधवार दोपहर को नक्सलियों ने एक गश्ती दल पर हमला कर दिया था। 

इस घटना का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जो इस घटना के दौरान हुई गतिविधियों का बताया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे  इस वीडियो में  घटना के दौरान गोलियों की तड़ातड़ आवाजें सुनाई दे रही है।

इसमें विस्फोट के बाद एक जवान सड़क के किनारे रेंगते हुए नक्सलियों पर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। 

इस दौरान एक ग्रामीण ने इसकी रिकार्डिंग कर ली। अब पुलिस इस वीडियो की छानबीन में लगी है कि ये घटना का ही वीडियो है या कोई ओर।

वीडियो में सड़क पर एक तार जैसी चीज भी देखाई दे रही है। जिसे आईईडी से जुड़ा वायर बताया जा रहा है। 

इसी की मदद से जवानों को ले जा रहे वाहन को उड़ाया गया था। 

आवाज आई- उड़ गया, पूरा उड़ गया....

हमले के बाद सामने आए इस वीडियो में किसी के बोलने की भी आवाज आ रही है। जिसे ‘उड़ गया, पूरा उड़ गया’ कहते हुए सुना जा सकता है।

हालांकि पुलिस ने अभी तक इस वीडियो के नक्सली हमले के होने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अभी छानबीन में लगी हुई है। 

शेयर करें: